Breaking News

पटना पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर  

 

पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर

पटना

 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, प्रख्यात न्यायविद, बौद्ध कार्यकर्ता, दार्शनिक, मानवविज्ञानी, इतिहासकार, वक्ता, लेखक, अर्थशास्त्री, विद्वान और संपादक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर कि पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता ई० हेमन्त कुमार ने देते हुए बतलाया कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को पूरा विश्व जानता हैं वे भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं, उनके जीवनी से हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी के नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ बीरेंद्र प्रसाद, नागेंद्र यादव, खुर्शीद अहमद, अशोक कुशवाहा, प्रदेश सचिव रवि प्रताप कश्यप, भोला शर्मा, बैद्यनाथ शर्मा, मोहनलाल गुप्ता, बिनोद पप्पू, आशिक आलम, राजू सिंहा, सुरेश पासवान, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …