Breaking News

• श्रमिकों के पंजीकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन  • 1023 श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण हेतु आवेदन हुआ प्राप्त  

• श्रमिकों के पंजीकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन

 

• 1023 श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण हेतु आवेदन हुआ प्राप्त

 

दरभंगा  बहेड़ी प्रखंड के बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पंचायत भवन समधपुरा में आयोजित की गई।

इस अवसर पर  विधायक बेनीपुर प्रो.विनय कुमार चौधरी,राकेश रंजन उप श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा,  मुखिया जी, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियो एवं श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

राकेश रंजन उप श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के क्रम मे पात्र निर्माण श्रमिकों का निबंधन एवं नवीकरण कराया गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिये प्रत्येक प्रखंड के पंचायतों में विभागीय निदेश के आलोक में कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जन-जन तक श्रम विभागो द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं सारी सुविधायें उन तक पहुंच सकें।

उप श्रमायुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा श्रमिकों के लिये प्रत्येक जिले में श्रम कार्यालय है, जो श्रमिकों की समस्याओं के निदान हेतु प्रतिबद्ध है। कोई भी कामगार/श्रमिक मजदूरी संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या निःसंकोच अपने नजदीकी श्रम कार्यालय में आकर लिखित शिकायत कर सकते है।

उप श्रमायुक्त द्वारा श्रमिकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों से कार्य न करवाकर उन्हें विद्यालय भेजें एवं शिक्षित बनाये ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सकें। साथ ही उप श्रमायुक्त, दरभंगा द्वारा यह भी बताया गया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों द्वारा ऑन-लाईन आवेदन लिया जाता है एवं आवेदन की तिथि से 15 दिनों के अंदर ही हमारे श्रम अधिकारी आवेदनकर्त्ता के घर पर स्वंय जाकर स्थलीय जॉच कर लाभुकों को लाभ पहुंचाने का कार्य करते है।

विशेष शिवरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है,जो इस प्रकार है-19.12.2024 को बेनीपुर,28.12.2024 को बिरौल 30.12.2024 को दरभंगा सदर,09.01.2025 को गौड़ाबौराम प्रखंड,16.01.2025 को घनश्यामपुर प्रखंड, 23.01.2025 को हनुमाननगर प्रखंड,28.01.2025 को हायाघाट प्रखंड,06.02.2025 को जाले प्रखंड 11.02.2025 को केवटी प्रखंड, 20.02.2025 को किरतपुर प्रखंड,25.02.2025 को कुशेश्वरस्थान प्रखंड,28.02.2025 को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड,03.03.2025 को मनीगाछी प्रखंड,07.03.2025 को सिंहवाड़ा प्रखंड एवं 11.03.2025 को तारडीह में प्रखंड में आयोजित होगा।

 

इसी क्रम मे शिविर मे उपस्थित थे।

योजनाओ से लाभान्वित लाभुकों को माननीय विधायक द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विवाह सहायता अनुदान योजना से लाभान्वित कुल 06 लाभुकों यथा- नरेश शर्मा, तेतर दास,गंगा मंडल, किरण देवी,अनिता देवी एवं. विमला देवी को स्वीकृत्यादेश एवं कुल 15 श्रमिकों यथा-अशोक पंडित,. नरेश शर्मा , पूनम देवी, संतोष राम,शुभकला देवी, विरेन्द्र दास, कंचन देवी, सुनैना देवी एवं अन्य को निबंधन कार्ड हस्तगत कराया गया।

 

आज के विशेष शिविर में लगभग 1023 श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है, जिनमें कुछ मनरेगा श्रमिक भी शामिल है।

 

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …