Breaking News

31 दिसम्बर एवं 01 जनवरी को मनाया जाएगा 151वाँ जिला स्थापना दिवस समारोह 

31 दिसम्बर एवं 01 जनवरी को मनाया जाएगा 151वाँ जिला स्थापना दिवस समारोह

 

दरभंगा जिला के 151वा स्थापना दिवस समारोह-2025 दिनांक 31 दिसम्बर 2024 एवं 01 जनवरी, 2025 को हर्शोल्लास वातावरण में मनाया जाएगा।

मुख्य समारोह 31 दिसम्बर 2024 को नेहरू स्टेडियम एवं ऑडिटोरियम,लहेरियासराय में आयोजित होगा।

जिला प्रशासन दरभंगा जिले वासियों से अनुरोध करता है कि जिला स्थापना दिवस म 2025 के आयोजन में भाग लें । स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम दरभंगा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले के विभिन्न विद्या यथा- हिंदी गायन, शास्त्रीय/ लोक नृत्य,नृत्य, कथक नृत्य,गायन मैथिली काव्य रचना,भजन एवं गजल, लोक गाथा के कलाकार 24 दिसंबर तक आवेदन जिला सामान्य प्रशाखा कार्यालय दिया जा सकता है। तत्पश्चात कलाकारों का स्क्रुटनी 26 दिसंबर 2024 को अपराह्न 1:00 बजे से ऑडिटोरियम दरभंगा में किया जाएगा। जिले के उत्कृष्ट कलाकारों का चयन किया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 31 दिसंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे पूर्वाह्न से विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा-वॉलीबॉल,हैंडबॉल,1600 मीटर रेस,जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जम्प नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा में आयोजित होंगे।

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …