Breaking News

श्रमिकों के निबंधन हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का किया गया आयोजन  300 से ज्यादा निर्माण श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण हेतु आवेदन हुआ प्राप्त 

श्रमिकों के निबंधन हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का किया गया आयोजन

 

300 से ज्यादा निर्माण श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण हेतु आवेदन हुआ प्राप्त

 

दरभंगा  बिरौल प्रखंड में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं योग्य श्रमिकों के निबंधन हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन,कमरकला में किया गया।

इस अवसर पर श्रम अधीक्षक योजना एवं बोर्ड दरभंगा, श्रम अधीक्षक अधिनियम दरभंगा,  मुखिया ,श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों एवं श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थिति थे।

दिनेश कुमार,श्रम अधीक्षक योजना-सह-बोर्ड दरभंगा द्वारा श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के क्रम मे पात्र निर्माण श्रमिकों का निबंधन एवं नवीकरण कराया गया।

उन्होंने बताया गया कि निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिये प्रत्येक प्रखंड के पंचायतों मे विभागीय निदेश के आलोक मे कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जन-जन तक श्रम विभागो द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं सारी सुविधायें उनतक पहूॅच सकें।

श्रम अधीक्षक, योजना-सह-बोर्ड द्वारा श्रमिकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों से कार्य न करवाकर उन्हें विद्यालय भेजें एवं शिक्षित बनाये,ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकें।

उप श्रमायुक्त,दरभंगा द्वारा यह भी बताया गया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों द्वारा ऑन-लाईन आवेदन लिया जाता है एवं आवेदन की तिथि से 15 दिनों के अंदर ही हमारे श्रम अधिकारी आवेदनकर्त्ता के घर पर स्वंय जाकर स्थलीय जाँच कर लाभुकों को लाभ पहूॅचाने का कार्य करते है।

श्रम अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि अन्य प्रखंडो में भी विभाग की ओर से इसी प्रकार के विशेष शिविरो का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि 30 दिसम्बर 2024 को दरभंगा सदर,09 जनवरी को गौड़ाबौराम प्रखंड, 16 जनवरी को घनश्यामपुर प्रखंड, 23 जनवरी को हनुमाननगर प्रखंड,28 जनवरी को हायाघाट प्रखंड, 06 फरवरी को जाले प्रखंड,11 फरवरी को केवटी प्रखंड, 20 फरवरी को किरतपुर प्रखंड,25 फरवरी को कुशेश्वरस्थान प्रखंड,28 फरवरी को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड, 03 मार्च को मनीगाछी प्रखंड,07 मार्च को सिंहवाड़ा प्रखंड एवं 11 मार्च को 2025 को तारडीह प्रखंड में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

श्रम अधीक्षक, योजना-सह-बोर्ड, दरभंगा द्वारा शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं पुरूषों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथाः- बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित 14 प्रकार की योजनाओं-मातृत्व लाभ, शिक्षा के लिये वित्तीय सहायता, नगद पुरस्कार, विवाह के लिये वित्तीय सहायता, साईकिल क्रय योजना, औजार क्रय योजना, भवन मरम्मति अनुदान योजना, पेंशन, विकलांगता पेंशन, दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता, मृत्यु लाभ, परिवार पेंशन एवं पितृत्व लाभ योजनाओ के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही विभिन्न योजनाओं केे लाभुको के बीच स्वीकृति आदेश का वितरण किया गया।

आज के विशेष शिविर में 300 से ज्यादा निर्माण श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है, जिनमें मनरेगा श्रमिक भी शामिल है।

उक्त शिविर मे विजेता भारती श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी बिरौल एवं मोहन कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दरभंगा सदर द्वारा शिविर आयोजन स्थल पर पैंपलेट, बुकलेट आदि का वितरण करते हुए कल्याणकारी योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …