प्रभु श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा पूजन उत्सव के उपलक्ष में दरभंगा जिला में 12 जनवरी 2025 को विशाल राम पदयात्रा निकाली जाएगी राजीव प्रकाश मधुकर

आक्रोश यात्रा मंच और किंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में गंगासागर शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक आहूत की गई इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्षता रीता सिंह एवं राजीव प्रकाश मधुकर और विनय कुमार गोस्वामी के संयुक्त नेतृत्व में बैठक की गई बैठक की शुरुआत प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर राम नाम के धुन गाकर बैठक का शुभारंभ किया गया वह इस बैठक में मुख्य रूप से अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को पूरे विश्व में मनाया जाएगा उसके निमित्त दरभंगा में सभी मठ मंदिरों पर पूजा अर्चना कीर्तन चालीसा भंडारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करने हेतु एवं 12 जनवरी 2025 को दरभंगा में एक विशाल पदयात्रा निकालने हेतु बैठक में निर्णय लिया गया वह इस मौके पर लहरिया सराय और दरभंगा के रामनवमी समिति गणेश पूजा समिति दुर्गा पूजा समिति एवं कि जन्माष्टमी पूजा समिति के सदस्य एवं हर टोल मोहल्ले से राम भक्त इस बैठक में उपस्थित हुए जो सभी लोग मिलकर कार्यक्रम के विषय बिंदु पर चर्चा की गई वहीं इस अवसर पर अध्यक्षता करते रीता सिंह ने बताया कि प्रभु श्री राम लाल जो 500 वर्षों से टेंट में विराजमान थे और वह अब पिछले वर्ष 2024 में 22 जनवरी को उनके उनके भवन में भव्य मंदिर निर्माण कर उनके प्राण प्रतिष्ठा किया गया यह हम सभी सनातन प्रेमियों के लिए सौभाग्य की बात है और यह पल और क्षण एक ऐतिहासिक है जिसे हम लोग परंपरा के रूप में इस उत्सव को प्रत्येक साल मने ऐसा विचार देते हुए सभी आए हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया
वह इस कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के रूप में रीता सिंह राजीव प्रकाश मधुकर राम मनोहर प्रसाद नीलू साहनी परशुराम गुप्ता पंकजवाड़ी भारत राम बम बम उर्फ राजेश शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ नारद जी वही इस कार्यक्रम के संयोजक किंग क्लब के सदस्य विनय कुमार गोस्वामी सहसंयोजक कृष्णा महतो को बनाया गया इस कार्यक्रम के व्यवस्था में राधे कृष्ण बिहारी चंदन वर्मा सुमित गुप्ता अमर साहनी प्रशांत मित्तल सुमित कुमार साहिल कुमार अभिषेक सुमन सौरभ सुमन प्रदीप सिंह संजय जी मुकेश सहनी अमित सहनी गोपाल सहनी पप्पू कुमार महतो मुन्ना महासेठ राजेश साहनी आदि को इस कार्यक्रम के सदस्य के रूप में मनोनीत किया जाएगा गया वहीं इस अवसर पर राजीव प्रकाश मधुकर ने सभी दरभंगा वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि यह पल ऐतिहासिक और गर्व की है जो प्रभु श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को उत्साह के रूप में सभी लोग मानेंएगे इसके लिए सभी दरभंगा वासियों को 12 जनवरी 2025 स्थान कर्पूरी चौक के मैदान में दिन के 11:00 बजे सभी ग्राम कस्बे मोहल्ले टोल से भगवान की झांकी कीर्तन मंडली एवं गाजे बाजे के साथ उपस्थित होने का आग्रह और निवेदन किया वह इस मौके पर सैकड़ो सनातन को मानने वाले राम भक्त उपस्थित हुए
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal