Breaking News
फ़ाइल फोटो

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर प्रो दिलीप चौधरी ने शोक जताया 

आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर प्रो दिलीप चौधरी ने शोक जताया

फ़ाइल फोटो

भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त आईपीएस, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष सह महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने रविवार को शोक जताया। उनके निधन को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि वे धर्मनिष्ठ एवं कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व का स्वामी होने के साथ ही एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील समाजसेवी थे। महावीर न्यास समिति के माध्यम से कैंसर संस्थान, आरोग्य संस्थान एवं नेत्रालय के साथ ही ज्ञान निकेतन स्कूल आदि की स्थापना के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …