2041 में दरभंगा विकसित दरभंगा में शामिल रहेगा-नगर आयुक्त

दरभंगा 2041 को देखते हुए दरभंगा को विकसित और सु बेहतर विकास के लिए संबंधित एजेंसियों एवं संबंधित पदाधिकारीयों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक।
नगर आयुक्त दरभंगा राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दरभंगा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 186 गाँव को चिन्हित किया गया है,जिनमें दरभंगा नगर निगम के 59, केवटी के 42,बेनीपुर के 75,हनुमाननगर के 07, हायाघाट के 03 गाँव शामिल है।
उन्होंने कहा कि दरभंगा के (जीआईएस) जियोग्राफी इनफॉरमेशन सिस्टम आधारित मास्टर प्लान की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में ट्रैफिक एवं ट्रांसपोर्टेशन ,जल निकासी समस्या,आवासीय इलाकों का विस्तार किस तरह और किस ओर किया जाए,आयोजना क्षेत्र और निगम क्षेत्र के मास्टर प्लान की अभिकल्पना इस तरह से हो कि शहरी क्षेत्र जैसा दिखे,सरकारी भूमि के क्या प्रावधान हो सकता है,नदी के तट पर रिफ्रंट तथा साथ ही ग्रीन जोन पार्क निर्माण आदि बिंदुओं की भी विस्तृत समीक्षा हुई।
नगर आयुक्त ने एजेंसी के संवेदक को कहा कि एम्स जो दरभंगा योजना क्षेत्र के बाहर दक्षिण में स्थित निर्माणधीन के फलस्वरुप इन इलाकों का सर्वेक्षण कर उसको मास्टर प्लान में समाहित करने की दृष्टिकोण से विश्लेषण करने की आवश्यकता है।
उन्होंने खाली जगह का उपयोग नागरिक सुविधाओं को बहाल करते हुए,गरीबों के लिए आवश्यक कॉलोनी का प्रावधान मास्टर प्लान के अंतर्गत हो।
एग्रीकल्चर बेस्ड इंडस्ट्रीज के लिए स्पेशल इकोनामिक जोन का प्रावधान एवं भूमि आधारित करने को कहा।
नगर आयुक्त ने कहा कि 2041 में दरभंगा विकसित दरभंगा में शामिल रहेगा।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal