बेदारी कारवाँ के अध्यक्ष नजरे आलम ने BPSC छात्रों के समर्थन में नीतीश कुमार को लिखा पत्र
री-एग्जाम करवाने और छात्रों के साथ मारपीट मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

दरभंगा- रि-एग्जाम की मांग को लेकर कई दिनों से बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी छात्रों के चल रहे आंदोलन पर नीतीश कुमार खामोश हैं और पुलिस प्रशासन से छात्रों की पिटाई करवाई जा रही है। इसी मामले पर आज ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्र लिखकर री-एग्जाम करवाने और छात्रों के साथ पुलिस ने जिस बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानुनी कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में नजरे आलम ने कहा है के “मुख्यमंत्री जी आगे की तरफ बढ़ता बिहार, बदलता बिहार अब पिछले कुछ सालों से पीछे की तरफ जाता हुआ दिख रहा है, क्या हर मसले का हल पूर्णतः निजीकरण या अर्द्ध निजीकरण है! बिहार लोक सेवा आयोग आजाद इकाई होते हुए भी राज्य सरकार के अधीन काम करती है और यही संवैधानिक भी है, फिर मुख्यमंत्री जी आखिर हो क्या जाता है के कोई परीक्षा जो पिछले कुछ सालों में बीपीएससी लेती है वो साफ सुथरा नहीं रहा है, अकसर प्रश्न-पत्र लीक या पैसे देकर एग्जाम क्लीयर करने की बातें सामने आती हैं! क्या इस मामले में राज्य सरकार दोषी नहीं है! अभी अभी बापू सभागार, पटना में जो कुछ हुआ, अर्थात पूर्व से ही प्रश्न-पत्र लीक थे या अब, छात्र आंदोलन को किस तरह कुचला जा रहा है यह आपके रहते बहुत ही निंदनीय है!आंदोलन लोकतंत्र की सुन्दरता है, मृत हो जाता है मुल्क जहां लोकतंत्र के रहते आंदोलन जन्म नहीं लिया करता, हमारी संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां पूर्णरूप से आंदोलनकारी छात्रों के साथ खड़ी है, उनके तमाम मांगों के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री महोदय हम आपसे मांग करते है के री-एग्जाम करवाते हुए जो कुछ आंदोलनकारी छात्रों के साथ बीता उसकी निष्पक्ष जांच करवाते हुए दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, पुलिस तंत्र, लाठी तंत्र और अफसरशाही बंद की जाए, छात्र छात्र हैं उन्हें दूसरा रंग न दिया जाए। हम आशा करते हैं आप हमारी उर्पयुक्त बातों पर, मांगों पर विचार जल्द ही करेंगे और छात्र हित में निर्णय लेंगे।”
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal