Breaking News

DARBHANGA 11 पदाधिकारियों का वेतन विमुक्त   

11 पदाधिकारियों का वेतन विमुक्त

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन के आदेश के आलोक में अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में निर्वाचक सूची के स्वास्थ्य संकेतक यथाः-लिंगानुपात में सुधार के लिए पत्र के माध्यम से आदेश दिया गया था।

साथ ही कतिपय सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से कारणपृच्छा करते हुए वेतन स्थगित किया गया था।

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्राप्त स्पष्टीकरण एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 83-दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्राप्त स्पष्टीकरण स्वीकृत करते हुए स्थगित वेतन विमुक्त किया गया ।

गौरतलब है कि जिनमें सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा,राजस्व पदाधिकारी दरभंगा सदर,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सदर, दरभंगा,प्रखंड विकास पदाधिकारी, गौड़ाबौराम,केवटी, सिंहवाड़ा,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी केवटी, बिरौल, हायाघाट,बहादुरपुर,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, केवटी आदि शामिल है।

 

Check Also

• बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी शख्त कार्रवाई–डीएम

🔊 Listen to this   • बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण …