डॉ.बिनोद बैठा ने मारवाड़ी महाविद्यालय में किया प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण
• सेवानिवृत्ति के पश्चात समाज सेवा ही मेरा ध्येय है- डॉ.कुमारी कविता
• मारवाड़ी महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुईं प्रधानाचार्य डॉ.कुमारी कविता
• सभी के सहयोग से महाविद्यालय को आगे ले जाना मेरा लक्ष्य – डॉ. बिनोद बैठा

मारवाड़ी महाविद्यालय दरभंगा में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.बिनोद बैठा ने प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों सहित छात्र – छात्राओं को नियमित महाविद्यालय आने और कार्यों का संपादन करने का आह्वान किया। उन्होंने निवर्तमान प्रधानाचार्या डॉ.कुमारी कविता की सेवानिवृत्ति पर बधाई दी और उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रस्तुत की। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सभी के सहयोग से महाविद्यालय को आगे ले जाना है।
महाविद्यालय के बर्सर डा अवधेश प्रसाद यादव ने डॉ. कुमारी कविता के कुशल मार्गदर्शन में महाविद्यालय के अकादमिक वातावरण में हुए उत्तरोतर विकास को रेखांकित किया तथा मैथिली विभागाध्यक्ष सह शिक्षक संघ के सचिव डॉ.अरविंद झा एवम् मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.सुभाष कुमार सुमन, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.सुनीता कुमारी, गणित विभागाध्यक्ष डा.श्रवण कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ.बी.डी.मोची, डाॅ.शैलेश कुमार झा, डॉ.अभय कुमार पाठक ने अपनी बातों को रखा।
डॉ.कुमारी कविता ने कहा कि अब महाविद्यालय को आगे ले जाने का काम नए प्रधानाचार्य सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे ऐसी मैं आशा करती हूं। डॉ.बिनोद बैठा ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. कुमारी कविता का मारवाड़ी महाविद्यालय से सदैव स्नेह बना रहे ऐसी हम सबकी प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सहयोग से ही महाविद्यालय आगे बढ़ना रहा है तथा भविष्य में भी हम सब मिलकर इसे आगे बढ़ाते रहेंगे।
डीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक डॉ. सूरज नायक ने कहा कि डॉ. कुमारी कविता कुमार के मार्गदर्शन में शैक्षिक उन्नयन के लिए जो भी कार्य आरम्भ किए गए हैं, डॉ. बिनोद बैठा उन्हें आगे बढ़ाएंगे और महाविद्यालय का विकास करेंगे।
डाॅ. कुमारी कविता की सेवानिवृत्ति तथा डॉ. बिनोद बैठा के पदभार ग्रहण करने के अवसर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सी.पी.साहू, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. शक़ील अख्तर, हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.गजेंद्र भारद्वाज, दर्शन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया नंदन, डाॅ.अमरेंद्र झा, डॉ. श्यामानंद चौधरी, डॉ.अरविंद यादव, विश्वंभर चौधरी, कार्यालय प्रमुख सामान्य शाखा श्री विजय कुमार, कार्यालय प्रमुख लेखाशाखा श्री आनंद शंकर, छात्र-छात्राओं में दिव्याश, चंदन, सूरज, शुभ्रा आदि उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal