Breaking News

सुभाष चौक स्थित क्रोकरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाख

सुभाष चौक स्थित क्रोकरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

दरभंगा के टावर क्षेत्र के सुभाष चौक पर स्थित एक क्रोकरी दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान के ऊपर गोदाम था जिसमें बड़े पैमाने पर माल भरा हुआ था। , आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है

आग लगने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर तुरंत सूचना दी सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाकों में धुआं छा गया। आग पर काबू पाने के दौरान फायर ब्रिगेड की दर्जनों लोग ओर 4 गाड़ियां इस्तेमाल की गईं। हालांकि, आग के कारण गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …