Breaking News

दरभंगा पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प

दरभंगा में बवाल तनावपूर्ण झड़प

लहरिया सराय थाना क्षेत्र के अभंडा मोहल्ले में दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी जितेंद्र यादव की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तनावपूर्ण झड़प हो गई। यह घटना उसे समय हुई जब समस्तीपुर में दर्ज मामले में पुलिस जितेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। वही जितेंद्र यादव के पिता और एक भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान जारी है। बताया जाता है कि झड़प के दौरान गोली चलने की अफवाह स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा गोली चलाने का आरोप लगाया लेकिन नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने इसे अफवाह बताया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लहरियासराय • बहादुरपुर • विश्वविद्यालय • कोतवाली • बिशनपुर • बेंता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची दंगा नियंत्रण बाल को भी बुलाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक का अशोक कुमार ने कहा की स्थिति नियंत्रण में है गोली चलने की बात झूठी है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल पुलिस कर्मियों और आरोपियों का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है पुलिस ने नाबालिक सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच सामाजिक और प्रशासनिक संतुलन को उजागर करती है वहीं स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …