मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान आरवाईए और आइसा ने किया संयुक्त रूप से प्रदर्शन।

दरभंगा में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के अवसर पर इंकालबी नौजवान सभा (आरवाईए) और आइसा के नेतृत्व में छात्रों- युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बाबा नागार्जुन प्रतिमा स्थल, सेंट्रल लाइब्रेरी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से विश्वविद्यालय थाना होते हुए हराही पोखर तक प्रदर्शन जुलूस में शामिल हुए।
मुख्य मांगें:
1. BPSC परीक्षा रद्द करने और पारदर्शी प्रक्रिया से नई परीक्षा आयोजित करने।
2. आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने।
3. सीएम लॉ कॉलेज में स्थाई प्रधानाचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति करते हुए नामांकन प्रक्रिया चालू करना।
4. दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में नामांकन प्रक्रिया शीघ्र शुरू करना।
5. छात्रों और युवाओं की अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करना।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal