Breaking News

हावीभूआर शाखा डाकघर के सहायक शाखा डाकपाल रुद्रकांत झा को भावभीनी विदाई दी गई।

नेहरा उपडाकघर में उपडाकपाल अनमोल मंडल के मौजूदगी एवं डाकिया गुफरान अहमद के सहयोग से हावीभूआर शाखा डाकघर के सहायक शाखा डाकपाल रुद्रकांत झा के 65 वर्ष के आयु में सेवानिवृत के दिन ही सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया। कर्मचारियों ने पाग,चादर और माला पहनाकर सम्मानित एवं भावभीनी विदाई दी । इनके द्वारा 44 वर्ष किए गए नौकरी अवधि के कार्य की सभी कर्मचारियों ने प्रशंसा की । साथ ही साथ नए जीवन की शुरुआत करने की शुभकामनाएं दी एवं दीर्घ आयु की कामना सभी कर्मी ने की । अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा

प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कार्य करने की चुनौती स्वीकार कर बेदाग छवि से सेवानिवृत हुए। मौके पर डाक अधिदर्शक संजीव कुमार सिंह डाकिया ,मो0 फिरदौस शमसी, ब्रजेश कुमार,आदि ने विचार व्यक्त किया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …