राकेश कुमार राय बने छात्र राजद के जिला अध्यक्ष,शुभचिंतकों ने दी बधाई
दरभंगा: हनुमाननगर प्रखंड के गोढियारी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार राय को राजद के प्रदेश कार्यालय में छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव ने दरभंगा छात्र राजद का जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
वहीं श्री राय ने कहा कि मैं राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक भोला यादव, पूर्व मंत्री ललित यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उदय शंकर यादव को साधुवाद व – आभार व्यक्त करता हूं।
मनोयन पर जिला मे हर्ष का माहौल है अनेको राजनीतिक कार्यकर्ता एवं समाजिक संगठन के लोगो ने बधाई दी। छात्र राजद के जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है – जिला अध्यक्ष बनने की खबर जैसे ही सार्वजनिक हुई सोशल साइट से लेकर फोन पर उनको बधाई देने का ताता लग गया। उन्होंने कहा कि हम जैसे आम कार्यकर्ता पर विश्वास – जताकर जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद – का दायित्व सौंपा है। उसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं तथा वह ऐसा प्रयास करेंगे की वह पार्टी के अपेक्षाओं पर पुरी तरह खड़ा उतरे। कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद और उनके सम्मान के लिए जो भी बन पड़ेगा उसको करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। बधाई देने में समाजसेवी एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी कालीचरण यादव, यासमीन खातुन, महानगर अध्यक्ष स्वाती देव, प्रवीण कुमार प्रशांत, जिला परिषद सदस्य बबलू सहनी, पप्पू यादव, अभिषेक राम, समीर अल्फाज़, अनील यादव, कृष्णा यादव, रजनीश यादव, सोनू रोशन यादव, लालबाबु राय, प्रमोद यादव सहित आदि लोगों ने दी बधाई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal