Breaking News

दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिहरे हत्या कांड का कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह को किया गया गिरफतार

दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिहरे हत्या कांड का कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह को किया गया गिरफतार….

बहेड़ी थाना अन्तर्गत ग्राम निमैठी के पास मुख्य सड़क पर मृतक 01. अनिल सिंह 02. मनीष सिंह एवं 03. मुन्ना सिंह की हत्या टाटा सफारी गाड़ी को घेर कर दिनदहारे अपराधियों द्वारा अंधाधुन गोली मारकर कर दिया गया था, जिस संबंध में बहेड़ी थाना काण्ड सं0-219/23 दि0-23.06.23 धारा-302/24 भा०द०वि० एंव 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान जारी था।

अनुसंधान के क्रम में उक्त तिहरे हत्या कांड का कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह पे० भोला शंकर सिंह सा० हथौड़ी थाना हायाघाट जिला दरभंगा की संलिप्तता पायी गयी, जिसके विरूद्ध कुर्की जप्ती का कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तारी का प्रयास जारी था। तब से ही यह अपराधी फिरार चल रहा था। इस कुख्यात अपराधी के विरूद्ध बहेड़ी थाना काण्ड सं0-219/23 के अलावे आधा दर्जन से अधिक अपराधिक इतिहास है।

बहेड़ी थाना काण्ड सं0-219/23 में फिरार चल रहे इस कुख्यात अपराधी की गिरफतारी हेतु जिला स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम एवं STF के टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी चन्दन सिंह पे० भोला शंकर सिंह सा० हथौड़ी थाना हायाघाट जिला दरभंगा को गिरफतार किया गया है।

 

गिरफतार किये गये अपराधी का नाम पताः-

01. चंदन सिंह पे० भोला शंकर सिंह सा० हथौड़ी थाना हायाघाट जिला दरभंगा।

 

अपराधिक इतिहासः-

01. हायाघाट थाना काण्ड सं0-87/06 दि0-25.08.06 धारा-457/380/341/323/504 / 34 भा०द०वि० में आरोप पत्र सं0-01/07 दि०-15.01.07 |

02. हायाघाट थाना काण्ड सं0-06/08 दि०-21.01.08 धारा-341/307/384/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोप पत्र सं0-57/08 दि0-30.07.08 एंव दूसरा 87/08 दि०-03.09.08 |

03. हायाघाट थाना काण्ड सं0-67/08 दि०-01.08.08 धारा-420/468/469/471/ 323/34 भा०द०वि० में आरोप पत्र सं0-29/09 दि०-29.06.09 1

04. हायाघाट थाना काण्ड सं0-04/16 दि०-08.01.16 धारा-147/148/149/341/ 427/504/506 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोप पत्र सं0-87/16 दि0-17.10.16 |

05. हायाघाट थाना काण्ड सं0-76/16 दि0-02.11.16 धारा-341/323/448/376/ 406/506/509/34 भा०द०वि० में आरोप पत्र सं0-16/17 दि0-03.03.17

06. हायाघाट थाना काण्ड सं0-69/23 दि०-30.05.23 धारा-30 (ए) बि०म०नि० एवं उत्पाद अधि० ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …