Breaking News

मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने कुलपति से की शिष्टाचार भेंट

मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने कुलपति से की शिष्टाचार भेंट

 

मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद बैठा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महाविद्यालय के बर्सर डॉ. अवधेश प्रसाद यादव, लेखापाल  आनंद शंकर, और मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. बी.डी. मोची भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महाविद्यालय के विकासात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति  ने महाविद्यालय के अकादमिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

 

प्रधानाचार्य डॉ. विनोद बैठा ने आश्वस्त किया कि कुलपति  के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मारवाड़ी महाविद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में भी नई ऊंचाइयों को छूएगा।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …