Breaking News

 केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा से दरभंगा डाक प्रमंडल के कर्मचारियों में हर्षोल्लास का माहौल

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा से दरभंगा डाक प्रमंडल के कर्मचारियों में उल्लास का माहौल हो गया है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि संघ की ओर से इस मुद्दे को कई बार राष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया। और राष्ट्रीय संघ काफी प्रयासरत रहा है। कर्मचारियों के संघर्ष का परिणाम है । कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा है कि जनवरी 2026 से लागू होगा। साथ ही साथ ग्रामीण डाक सेवकों को भी आठवें वेतन आयोग के परिधि में शामिल करने के लिए आग्रह किया ।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …