गोपालगंज।
फिरौती के लिए लड़की के अपहरण के सम्बंध में FIR दर्ज।
गोपालगंज।
जिले के हथुआ प्रखंड के राजापुर खास गांव से फिरौती के लिए एक लड़की का अपहरण कर लिया गया ।अपहरणकर्ता इसी गांव का रहने वाला बताया जाता है। दर्ज f.i.r. के मुताबिक अपहरणकर्ता का नाम लालू राम पिता के खेदारु राम बताया जाता है। लड़की का नाम सीमा कुमारी (काल्पनिक) पिता का नाम संत राज चौहान बनाया जाता है.घटना के संबंध मे बताया जाता है कि लड़की के अभिभावक अपहरणकर्ता द्वारा छेड़खानी से तंग आकर लड़की को उसके ननिहाल मीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीघा गांव भेज दिए थे। लेकिन 26 जनवरी 2020 को सुबह 10:00 बजे लड़की को अगवा कर लिया गया। जैसे इसकी भनक माता-पिता को चली वह लोग पूर्व से छेड़खानी कर रहे लालू राम को शक के आधार पर ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन वह घर से फरार बताया गया। काफी खोजबीन के बाद जानकारी ना मिलने के बाद पीड़ित लड़की के माता-पिता द्वारा पूछताछ के लिए अपहरणकर्ता के घर पहुंचकर लड़के के गार्जियन से अपहरणकर्ता का पता पूछने लगे। इस पर उनके द्वारा यह बताया गया कि दो-तीन दिन में लड़की वापस आ जाएगी दो-तीन दिन बीतने के बाद पुनः पूछताछ के लिए पीड़ित परिवार पहुंचा लेकिन अपहरणकर्ता के पिता द्वारा लड़की को वापस लौटाने के एवज में ₹2 लाख की मांग की गई। अंततः पीड़ित परिवार द्वारा हथुवा अनुमंडल पदाधिकारी के पास प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
दरभंगा news24live संपादक अजित कुमार सिंह
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal