अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय महासचिव और मिथिलांचल के युवा नेता डॉ. जमाल हसन को नरेला विधानसभा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया। यह जिम्मेदारी डॉ. जमाल हसन के लिए न केवल उनके संगठनात्मक कौशल और मेहनत का सम्मान है, बल्कि पार्टी की ओर से उन पर जताया गया विश्वास भी है। उनकी इस नियुक्ति से मिथिलांचल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर डॉ. जमाल हसन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी,लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जी और विशेषकर इमरान प्रतापगढ़ी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी का और विशेष रूप से इमरान प्रतापगढ़ी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास किया और मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। यह अवसर मेरे लिए फिर से एक नई चुनौती और एक नया दायित्व है, जिसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा, इससे पहले भी झारखंड विधानसभा चुनाव में पाकुड़ विधानसभा का मुझे ऑब्जर्वर बनाया गया था और मैने पूरी ईमानदारी से काम किया था जिसका परिणाम यह हुआ कि पाकुड़ विधानसभा पूरे झारखंड विधानसभा में सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी।
डॉ. जमाल हसन ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, जनता के मुद्दों को समझना, और उनके समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना उनकी रणनीति का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश के हर वर्ग के अधिकारों और हक की लड़ाई लड़ती आई है। हमारा लक्ष्य है कि हम इस लड़ाई को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं। दिल्ली में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक ले जाना और उनके विश्वास को जीतना हमारा उद्देश्य है।
डॉ. जमाल हसन के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और उनकी युवा ऊर्जा से यह उम्मीद की जा रही है कि वे पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।
डॉ. जमाल हसन ने अंत में यह विश्वास दिलाया कि वे अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का वादा करता हूं। पार्टी के हर कार्यकर्ता का सहयोग लेकर हम निश्चित रूप से नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस महत्वपूर्ण कदम से कांग्रेस पार्टी ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह नए और उर्जावान नेतृत्व को बढ़ावा देने और जनता से जुड़ने की दिशा में गंभीर है। डॉ. जमाल हसन की इस नियुक्ति को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक मजबूत कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal