केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के बाद अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री कामरेड एस एस महादेवैया ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ग्रामीण डाक सेवकों को आठवें वेतन आयोग के परिधि में शामिल करने हेतु आग्रह किया है। पत्र में उल्लेख किया है कि देशभर में 2 लाख 60 हजार से अधिक ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीण क्षेत्र में धूप,गर्मी और ठंड में भी अनावरत कार्य करते आ रहे हैं। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जैसे

IPPB,डीबीटी,सुकन्या समृद्धि,बचत खाता,आवर्ती खाता,डाक जीवन बीमा,ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना को धरातल पर लाने एवं घर घर डाक वितरण करने में ग्रामीण डाक सेवकों की अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही साथ माननीय केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने दिनांक 12.01.2025 को गुना मध्यप्रदेश में विभागीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण डाक सेवकों की कार्य को लेकर तारीफ की । केंद्रीय संघ ने ग्रामीण डाक सेवक कर्मियों को 8 घंटा ड्यूटी करने, पेंशन,चिकित्सा सुविधा,180 दिनों की छुट्टी आदि सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार एवं डाक विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाता रहा है। भवदीय राज किशोर सहनी प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal