जीडीएस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ हुई मासिक बैठक प्रमंडलीय कार्यालय के कक्ष में डाक अधीक्षक संजीव शरण सुमन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशासन पक्ष से डाक अधीक्षक संजीव शरण सुमन,लेखापाल अशोक कुमार कर्ण ,कार्यालय सहायक नीतीश कुमार सिंह यूनियन पक्ष से अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री श्री राज किशोर सहनी, सहायक मंत्री अगम प्रसाद,उपाध्यक्ष मो0 अब्दुस समद ने भाग लिया। बैठक में यूनियन पक्ष ने जीडीएस कर्मियों का ज्वलंत 03 मुद्दा डाक अधीक्षक के समक्ष रखा और प्रशासन एवं यूनियन पक्ष के साथ साकारात्मक चर्चा के क्रम में अन्य मुद्दों भी उन्होंने कहा है कि शीघ्र जीडीएस कर्मियों की समस्याओं को समाधान करने हेतु आश्वासन दिया गया। 01 डाक निदेशालय नई दिल्ली कार्यालय ज्ञापांक संख्या – 17- 31/2016- जीडीएस (पीटी) दिनांक 30.12.2024 के अनुसार अमल किया जाए एवं जीडीएस कर्मी के एवजी से लिए गए कार्य की बकाया जुलाई 2022 से राशि भुगतान किया जाए। 02 जीडीएस कर्मियों ने सेवानिवृत के दिन ही विभाग से मिलने वाली राशि की भुगतान की व्यवस्था की जाए। 03 सभी शाखा डाकघरों में फर्नीचर और स्टेशनरी की आपूर्ति की जाए। भवदीय राज किशोर सहनी प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल दरभंगा