• एआईएसएफ ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया

दरभंगा ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) दरभंगा जिला परिषद के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अजय भवन छात्रावास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया। वहीं जिला अध्यक्ष मो० अरशद सिद्दीकी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी रखी गई। जिसको संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सचिव आमीन हामजा ने कहा कि इस देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी के योगदान को कोई भूला नहीं सकता है। उनके दिखाएं रास्ते सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश ने आजादी प्राप्त की है। गरम दल, नरम दल सहित सभी दल के स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी के विचारों से सहमत नही रहते हुए भी उनका आदर करते थे। अमर शहीद महात्मा गांधी पूरे दुनिया में आंदोलन के पयार्य थे। उन्होंने अपने सत्याग्रह के दम पर बड़े तानाशाह अंग्रेजों को झुका दिया था। आज भी उनके आंदोलन से सीख कर वर्तमान दौड़ में केंद्र में बैठी हुई भारतीय अंग्रेजों को सत्ता से हटाने की जरूरत है। गोष्टी को संगठित संबोधित करते हुए संगठन के राज्य सह सचिव शरद कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी अपने आप में एक बड़े आंदोलन के पर्याय थें। उनके देश प्रेम और जज्बे को हम सभी नौजवान सलाम करते हैं। गांधी के बताएं रास्ते पर चलकर कई अन्य देशों ने भी जन आंदोलन खड़ा कर कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। महात्मा गांधी से इस देश के अंदर कई क्रांतिकारी उनके विचारों से असहमत थे। लेकिन भाजपा आरएसएस के लोगों को महात्मा गांधी की लोकप्रियता हमेशा खटकती रहती थी। अंग्रेज के वेतन से आरएसएस नेता अपना जीवन यापन चलाते थे। उन नेताओं को गांधी कभी रास नहीं आये और अंतोगत्तवा विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के नेता नाथूराम गोडसे ने आज ही के दिन 1948 को उनके निर्मम व कायराना हत्या कर दिया। गांधी की हत्या भले ही कर दिया गया हो लेकिन उनके विचारों को कोई कुचल नहीं सकता है। उनका विचार आज भी अमर है। हमारी महात्मा गांधी के भले ही सभी बातों से सहमति नहीं हो लेकिन वे एक बड़े महापुरुष थे। उन्होंने इस देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है। संगोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शाह, रवि कुमार सिंह, रविरंजन प्रसाद, शंकर कुमार, रामबाबू कुमार, शंकर कुमार यादव, प्रशांत कुमार, सौरभ कुमार, अभय कुमार, अशोक कुमार , सचिन कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal