Breaking News

दरभंगा कुशेश्वर स्थान विधानसभा घाट नारायणपुर गोपालपुर और बड़गांव गांव की जनताओ ने कहाँ पुल सड़क नहीं तो वोट नहीं

 

दरभंगा कुशेश्वर स्थान विधानसभा स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी घाट नारायणपुर गोपालपुर और बड़गांव गांव के जनताओ के साथ सौतेले व्यवहार व पुराने विरासत को खत्म करने का संकल्प लिया है।

 

दरभंगा मीडिया को ऑर्डिनेटर सुमित कुमार राय ने कहा समाजसेवी त्रिभुवन कुमार सहित टिम एक दिवसीय दौरे पर कु स्थान क्षेत्र भ्रमण के पहुंचे। वहीं समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने कहा घाट नारायणपुर गोपालपुर व बड़गांव होते कुशेश्वरस्थान जाने वाले पुराने विरासत वाले मार्ग को औचक निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से वार्ता किए सभी लोगों का एक ही मांग है घाट नारायणपुर गोपालपुर बड़गांव होते कुशेश्वरस्थान बाबा नगरी जाने का सड़क अंग्रेज जमाने से है जिसकी चौड़ाई 30 फीट 40 फीट 50 फिट है उसके बावजूद भी स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं यह सड़क को बनाने की दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। में स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी को दूरभाष के माध्यम से इस मार्ग की संपूर्ण जानकारी सूचनार्थ की है एवं मांग करते हैं घाट नारायणपुर गोपालपुर बड़गांव होते हुए बाबा नगरी जाने वाले सड़क को अभिलंब बनाना सुनिश्चित करें ताकि बाबा नगरी पूजा आराधना के लिए आ रहे खगड़िया जिला बेगूसराय जिला के श्रद्धालुओं के अलाबे स्थानीय लोगों को एक सुलभ और सटीक सड़क मिल सके। वही आरटीए एक्टिविस्ट विनोद कुमार ने कहा संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत में सैकड़ों ऐसे सड़क है। जहां पर स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी का ध्यान नहीं गया है लेकिन वही सड़क आम जनमानस के लिए काफी लाभदायक है। उसके बावजूद भी अगर स्थानीय विधायक उपरोक्त सड़क के लिए संवेदनशीलता नहीं दिखाएंगे तो सम्पूर्ण घाट नारायणपुर गोपालपुर और बड़गांव ग्राम वासियों आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में वोट नहीं करने का घोषणा जल्द करने जा रहा है। वही स्थानीय लोग युवा सुशील कुमार दिलीप कुमार राज कुमार यादव राजेश यादव बलराम यादव जीवछ यादव ननकु यादव ललित यादव लालाबाबू यादव छोटे यादव अशोक कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …