सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

सीएम साइंस कॉलेज के प्रभारी प्रधान सहायक कृष्ण कुमार चौधरी एवं उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर कार्यरत जयचंद्र झा 62 वर्ष की आयु सीमा पार करने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति उपरांत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मान पूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में क्रमशः शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव अनुपम कुमार झा, अध्यक्ष राधेश्याम झा, आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा, भौतिकी विभाग के शिक्षक डा अजय कुमार ठाकुर ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मियों के व्यक्तित्व एवं सेवाकाल की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। भौतिकी विभागाध्यक्ष सह बर्सर डा उमेश कुमार दास ने महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने सेवाकाल में दोनों कर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। मौके पर उन्हें फूलों की माला, पाग एवं चादर प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में डा आरती कुमारी, डा दिनेश प्रसाद साह, डा विश्वदीपक त्रिपाठी, डा अभय सिंह, डा निधि झा, डा पूजा अग्रहरि, डा सुषमा रानी, डा रश्मि रेखा, डा रवि रंजन, डा स्वर्णा श्रेया, डा अभिषेक कुमार, डा रोहित कुमार झा, उमेश कुमार ठाकुर, चंद्रकांत चौधरी, दिलीप मंडल, जय नारायण यादव, सतीश कुमार, राधेश्याम राय आदि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन आदित्य नाथ झा ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal