Breaking News

दरभंगा  जिलाधिकारी  राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी • 714 जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस बल की गई प्रतिनियुक्ति । • सीसीटीवी और ड्रोन से विसर्जन जुलूस पर रखी जाएगी नजर  • बिना लाइसेंस का सरस्वती पूजा नहीं  

 

सरस्वती पूजा-2025 को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे की वातावरण में बनाने के लिए संयुक्त आदेश हुआ जारी

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए बताया गया कि सरस्वती पूजा 02 एवं 03 फरवरी 2025 को मनाये जाने की सूचना है । सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन 03,04 एवं 05 फरवरी 2025 को संभावित है।

714 जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस बल की गई प्रतिनियुक्ति ।

सीसीटीवी और ड्रोन से विसर्जन जुलूस पर रखी जाएगी नजर

बिना लाइसेंस का सरस्वती पूजा नहीं

• प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में पुलिस स्कॉट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

• प्रतिमा के विसर्जन में जो समय अनुज्ञप्ति पर अंकित है,उसी समय विसर्जन होना चाहिए।

• ऐसे अनुज्ञप्तिधारी जिनके द्वारा निर्धारित समय पर विसर्जन नहीं करते हुए आदेश की अवहेलना की जाती है उसकी अनुज्ञप्ति रद्द करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 

प्रभारी यातायात, दरभंगा को निर्देश दिया जाता है कि दरभंगा शहरी क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी चौक-चौराहो एवं भीड़,भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा मूर्ति विसर्जन तक ट्रैफिक एवं विधि-व्यवस्था का स

• सरस्वती पूजा के अवसर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष 2 फरवरी से 4 फरवरी तक 2025 तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। तीन शिफ्ट में अधिकारियों की प्रतिनिधि की गई है।

• अग्निशमन पदाधिकारी, दरभंगा पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष में 02 फरवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 प्रतिमा विसर्जन तक के लिए अग्निशमन दस्ता की एक टुकड़ी मनीगाछी थाना पर एवं अग्निशमन की एक युनिट नियंत्रण कक्ष में तथा एक-एक युनिट की प्रतिनियुक्ति तैयारी हालत में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति करते हुए प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करेंगे।

 

इस पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु बलों एवं पुलिस पदाधिकार

• शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति से निपटने हेतु संबंधित थानाध्यक्ष / अंचल अधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी / पुलिस निरीक्षक / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी की होगी।

 

• उन्हे निष्पक्ष एवं नियमपूर्वक निर्णय लिया जाना चाहिए, पदाधिकारियों की किसी प्रकार की विफलता के लिए उन्हें सरकार द्वारा दंडित किया जायेगा।

• प्रतिनियुक्त बल/पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी 02 फरवरी 2025 के प्रातः से पूजा की समाप्ति तथा मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक होने तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर बने रहेंगे।

• सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष अपने-अपने यहाँ प्रतिनियुक्त गाड़ियों को विधि-व्यवस्था कार्य में लगायेंगे।

• पूजा के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक लिए स्थगित किया जाता है। विषेश परिस्थिति में अधोहस्ताक्षरी द्वारा निर्णय लिया जायेगा।

पूजा पंडाल एवं उसके आस-पास के क्षेत्र का एण्टी-सबोटेज जाँच आवश्यक है। इसके लिए डी०फ०एम०डी० एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों से जॉच करायेंगे।

• अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आयोजनकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर पूजा पंडालों पर सी०सी०टी०वी० कैमरा एवं विडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

पूजा के अवसर पर रात्रि में प्रकाश की समुचित व्यवस्था आवश्यक है। भीड़ वाले स्थान में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए पॉवर जनरेटर को स्टैंड बाय मोड में प्रशिक्षित व्यक्ति के साथ रखा जाना चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर त्वरित बिना बिलम्ब किये उसका इस्तेमाल किया जा सके।

 

भीड़ में बिजली के तार आदि के टूटने की अफवाह होता है। ऐसी स्थिति में बचने के लिए नंगे एवं कमजोर तारो को समय रहते भीड़ वाले स्थान से हटा देना,सभी थानाध्यक्ष/प्रखंड विकास पदाधिकारी इसे कार्यक्रम के आयोजको से समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करेंगे।

• त्योहार के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी निम्नलिखित विन्दुओं पर पूर्ण निगरानी रखेंगे।

 

 

बिना अनुज्ञप्ति किसी भी जुलूस को निकलने की अनुमति नहीं देना। जुलूस के रूट का सत्यापन करना एवं जुलूस के साथ अनिवार्य रूप से स्कोर्ट रहेगा।

सभी जुलूस का विडियोग्राफी की व्यवस्था करना। प्रतिमा विसर्जन मार्ग का निर्धारण समय पूर्व में ही सुनिश्चित करेंगे। विसर्जन के समय ध्वनि विस्तारक यंत्र के बजाने पर पूर्ण निगरानी रखेंगे। जबरदस्ती चंदा वसूलने/वाहन आदि को रोकने / सरकारी कर्मचारी को चंदा के लिए बाध्य करने की प्रक्रिया पर पूर्ण निगरानी रखेंगे।

 

• पूजा के अवसर पर सभी थानाध्यक्ष / पुलिस निरीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी ऐसे स्थानों पर जहाँ मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा ईदगाह / मस्जिद एवं आने जाने वाले रास्ते में किसी प्रकार की बात को उभारकर तनाव उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं,आसूचना संकलन करते हुए वैसे स्थानों पर पूजा के अवसर पर कड़ी निगरानी रखेंगे।

• पूजा पर सभी प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी/पदाधिकारी / दंडाधिकारी सक्रिय एवं मुस्तैदी के साथ अपनी-अपनी डियुटी करेंगे। जिन स्थानों पर मुख्यालय से बल की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है,वहाँ पर थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना से चौकीदार/दफादार की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर गश्ती करेंगे ताकि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके।

 

 

सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी/बल अपनी-अपनी डियुटी मुस्तैदी के साथ करेंगे तथा साम्प्रदायिक पृष्ठभूमि को देखते हुए अपनी डियुटी पुरी जिम्मेवारी के साथ करेंगे। डियुटी में लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

• सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उक्त पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि-व्यवस्था संधारित कराते हुए सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे।

सरस्वती पूजा-2025 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण की स्थापना दिनांक-02 फरवरी 2025 से 05 फ़रवरी 2025 तक के लिए की जाती है। जिला नियंत्रण कक्ष में निम्नांकित पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सेंट के अनुसार की गई है।

• जिला नियंत्रण का दूरभाष संख्या- 06272-240600 है।

 

 

Check Also

DTO वाहन पर लगे आरोप गलत | दरभंगा परिवहन विभाग ने किया खुलासा

🔊 Listen to this दरभंगा मुजफ्फरपुर उच्च पथ पर 2 मार्च 2025 को शोभन पुल …

03:35