Breaking News

• मारवाड़ी महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर बैठक आयोजित

• मारवाड़ी महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर बैठक आयोजित

मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद बैठा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें 20 फरवरी 2025 को संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिहार बोर्ड की परीक्षाओं का केंद्र होने के कारण उद्घाटन सत्र को छोड़कर अन्य सभी सत्र ऑनलाइन मोड पर आयोजित किए जाएंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का विषय “शिक्षा, मनोविज्ञान और मार्गदर्शन का बौद्ध दृष्टिकोणः प्राचीन ज्ञान एवं समकालीन पद्धतियों का समन्वय” होगा।

 

प्रधानाचार्य डॉ. विनोद बैठा ने कहा कि यह सेमिनार प्राचीन ज्ञान और आधुनिक शिक्षा पद्धतियों को जोड़ने का एक प्रयास है, जिससे प्रतिभागी शिक्षा और मानसिक कल्याण के प्रति एक सतर्क, करुणाशील और परिवर्तनकारी दृष्टिकोण विकसित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बौद्ध शिक्षाओं से जुड़कर हम सामंजस्यपूर्ण और जागरूक वैश्विक विमर्श को समृद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

सेमिनार के संयोजक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि यह सेमिनार शिक्षा, मनोविज्ञान और मार्गदर्शन के क्षेत्र में समकालीन चुनौतियों पर केंद्रित होगा और बौद्ध विचारों की प्रासंगिकता और अनुप्रयोग की गहन पड़ताल करेगा। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न विषयों के विद्वानों, शिक्षकों, मनोवैज्ञानिकों और चिकित्सकों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना है, ताकि यह समझा जा सके कि बौद्ध सिद्धांत समावेशी, सहानुभूतिपूर्ण और जागरूक दृष्टिकोण को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं।

 

बैठक में बर्सर डॉ. अवधेश प्रसाद यादव, डॉ. रवि कुमार राम, डॉ. अमरेन्द्र कुमार झा, डॉ. संजय कुमार सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

 

इस सेमिनार में मुख्य वक्ता थाईलैंड के प्रो. फ्राप्लाद सोरावित आफिपन्यो होंगे, जबकि प्रसिद्ध मनोचिकित्सक सुश्री प्रिया ठाकुर (पटना) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सारस्वत अतिथि के रूप में प्रो. सुदीप कुमार जैन (दिल्ली) और प्रो. निरंजना भंडारी (जम्मू) अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा, श्रीलंका, थाईलैंड और भारत के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक शिक्षक एवं शोधार्थी अपने शोधपत्रों का वाचन करेंगे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …