Breaking News

 यूनेस्को क्लब दरभंगा के द्वारा आम जन में जागृति लाने के लिए स्थानीय हराही पोखर के घाट पर  एक शाम शहर एवं तालाबों के नाम  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यूनेस्को क्लब दरभंगा के द्वारा आम जन में जागृति लाने के लिए स्थानीय हराही पोखर के घाट पर  एक शाम शहर एवं तालाबों के नाम  आयोजित किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों तालाब बचाओ समिति एवं स्कूल बच्चों की अच्छी सहभागिता रही।

 

सर्वप्रथम क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा आज हम लोग सामाजिक सरोकार एक मुहिम के तहत आज या यहां इकट्ठे हुए हैं ।हराही पोखर जो हमारे शहर की शान है क्योंकि रेलवे द्वारा दरभंगा पधारने वाले सभी आगंतुकों को सर्वप्रथम बाहर निकलते ही यह पोखर नजर आता है उसे काफी प्रयास एवं प्रतिक्षा के पश्चात जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण किया गया है जिसे देखकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भी प्रशंसा की। इसलिए हमारे क्लब के सदस्य जिला प्रशासन को इस नेक काम के लिए साधुवाद देने एवं स्थानीय आमजन को पोखर स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए प्रेरित करने हेतु एकत्रित हुए। शहर की अच्छी छवि बने इसके लिए हमारा भी दायित्व है कि हम पोखर को निर्मल एवं स्वच्छ रहने दें। अभी नगर निगम के द्वारा डोर टू डोर कचरा उठाने की अच्छी व्यवस्था की गई है हमारा भी दायित्व है कि अपने घर अथवा दुकान का कचरा अपने पास इकट्ठा रखें और नगर निगम की गाड़ी आने पर उसके सुपूर्द करें। अगर कोई व्यक्ति पोखर में कचरा फेंकता है या गंदगी फैलाता है तो उसे तत्काल रोके।

क्लब के पेट्रोन डॉ बिनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि रेलवे ने सौंदर्यीकरण के लिए 340 करोड़ का आवंटन किया है तथा दरभंगा स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की घोषणा की है साथ ही साथ बिहार सरकार ने भी लगभग 75 करोड़ तीनों तालाब हराही, दिध्धी एवं गंगा सागर पोखर के सौंदर्य करण हेतु आवंटन किया है जिसमें हमें भी सहयोग करना चाहिए ताकि शहर की छवि अच्छी बने।

 

क्लब के द्वितीय पेट्रोन संदीप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो• समीर कुमार वर्मा ने कहा कि हराही पोखर को निर्मल एवं स्वच्छ जिला प्रशासन के द्वारा बनाया गया है इसलिए हम एक दीप प्रज्वलित कर स्थानीय लोगों को जागृत करने आए हैं हम सभी का दायित्व है कि जहां भी पोखर की सफाई हो वहां के स्थानीय लोग उसकी स्वच्छता के लिए दीप जलाकर लोगों को जागृत करें।

उक्त अवसर पर डॉ प्रेम मोहन मिश्रा ने कहा कि हम लोग तालाब बचाओ समिति के माध्यम से सभी तालाबों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। आज हमें खुशी है यूनेस्को क्लब दरभंगा ने जागरूकता फैलाने का काम किया है।

उक्त अवसर पर तालाब बचाओ अभियान के संयोजक श्री नारायण चौधरी ने कहा की मुख्यमंत्री जी के दरभंगा आगमन पर नगर निगम और जिला प्रशासन दिन रात मेहनत करके हराही झील को तत्काल आकर्षक बनाया है इसी वजह से माननीय मुख्यमंत्री जी के करीब 75 करोड़ की योजना स्वीकृति में इसका बड़ा योगदान है। अब नगर निगम और जिला प्रशासन इन 3 तालाबों का सीमांकन करवा कर सौंदर्यीकरण को सफल बनावे।

नगर निगम पार्षद मुकेश महाशेठ ने उक्त अवसर पर कहा की हमारे निरंतर प्रयास से पोखर को साफ सुथरा किया गया है चारो बगल लाइट की व्यवस्था की गई है किंतु अभी भी इसमें बहुत कुछ किया जाना है किंतु मुझे स्थानीय लोगों के सहयोग की अपेक्षा है।

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए क्लब के प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी आगंतुकों के बीच जोश भर दिया और सब ने मिलकर नारा लगाया कि हमें हराही पोखर को निर्मल एवं स्वच्छ बनाना है और इसे बचाना है ।उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी हमारी जरूरत होगी हम हमेशा खड़े मिलेंगे। सर्वप्रथम माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल के गायक द्वारा स्वागत गीत गाया गया तथा अंत में क्लब के कोषाध्यक्ष ललित खेतान के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पब्लिक स्कूल बेला एवं माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों , सभी अतिथि गण, महिलाओं एवं सदस्यों के द्वारा एक-एक दीप प्रज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में पेट्रोन डॉ• बी के मिश्रा एवं प्रो• समीर कुमार वर्मा , अध्यक्ष विनोद कुमार पंसारी, प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष ललित खेतान, डॉ• प्रेम मोहन मिश्रा, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, विनोद सिंह, डॉक्टर गितेंद्र ठाकुर, डॉ बी बी शाही, रमन प्रधान, डॉ विनोद कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ ऐम ऐन खान राजू ,रामबाबू शाह, कुमार आशुतोष, CA कुमार संजय, डॉ शैलेंद्र कुमार झा, डॉ अलका द्विवेदी, नीलम पंसारी, अनीता सिंह, नीलम अग्रवाल आदि की सहभागिता रही।

Check Also

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित 

🔊 Listen to this • नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों …