Breaking News

• सुगम्य यात्रा हेतु जागरूकता रथ को डी एम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

• सुगम्य यात्रा हेतु जागरूकता रथ को डी एम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दरभंगा  दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्य आयुक्त दिव्यांग नई दिल्ली द्वारा सार्वजनिक स्थलों में पहुंच मानकों के अनुपालन हेतु जागरूकता विकसित करने हेतु जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन द्वारा समाहरणालय परिसर से सुगम्य जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि
सुगम्य यात्रा की शुरुआत का उद्देश्य है जिले में सार्वजनिक संस्थान एवं स्थल पर हर आदमी की पहुंच आसानी से हो,भवन में रैंप हो,आवश्यकतानुसार लिफ्ट हो ताकी शारीरिक रूप से दिव्यांगजन आसानी से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुगम्य यात्रा चलाया जा रहा है,साथ ही एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, जो हर लोगों में जागरूकता लाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी , कर्मी आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …