Breaking News

दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर उपेंद्र कुशवाहा ने जनता को दी बधाई। [ अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट ]

दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर उपेंद्र कुशवाहा ने जनता को दी बधाई।

 

पटना

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद  उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए दिल्ली की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री कुशवाहा ने अपना पूरा विश्वास जताते हुएं बताया कि इस चुनाव में विजयी प्रत्याशी सच्ची निष्ठा एवं पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता ईo हेमन्त कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।श्री कुमार ने बतया कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों के लिए दिल्ली में पूर्ण बहुमत से जीत दिलाई इस तरह बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को 243 सीटों में 225 सीट पर विजय बना कर एक बार फिर से  नीतीश कुमार  को मुख्यमंत्री बनाएगी।

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …