• शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु संयुक्त आदेश हुआ जारी
• कंट्रोल रूम का हुआ गठन, जिसका दूरभाष संख्या-06272-240600
संयुक्त आदेश के तहत414 दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति

दरभंगा जिला दण्डाधिकारी, राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश में बताया गया कि शब-ए-बारात पर्व इस वर्ष 13 एवं 14 फरवरी 2025 मनाये जाने की सूचना है,इस पर्व के अवसर पर दोनों साम्प्रदाय की मिली-जुली आबादी को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार के अवसर पर कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रहेगा।
त्योहार के अवसर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग रात्रि में कब्रिस्तान में विशेष पूजा (फातिहा पढ़ा) करते है। कब्रों पर रोशनी तथा आतिशबाजी भी की जाती है।
शब-ए-बारात पर्व के उन सभी कब्रिस्तानों पर विशेष सर्तकता अपेक्षित है। सम्प्रदायिक सद्भाव तथा शांति बनाये रखने हेतु स्थानीय शांति समिति का सहयोग अवश्य लिया जाए।
• शब-ए-बारात पर्व 2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु 414 दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी,सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
शब-ए-बारात पर्व-2025 के अवसर पर 13 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक जिला नियंत्रण कक्ष का गठन करते हुए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उक्त पर्व में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,थानाध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से आसूचना का संग्रह करेंगे तथा यथोचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
• जिला नियंत्रण का दूरभाष संख्या-06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी श्री चित्रगुप्त कुमार,उप विकास आयुक्त, रभंगा एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) दरभंगा को बनाया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक,रक्षित,पुलिस केन्द्र, दरभंगा जिला नियंत्रण कक्ष में उपरोक्त अवधि एवं सेट के अनुसार एक सेक्शन सशस्त्र बल,दो सेक्शन लाठी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
• पुलिस केन्द्र, दरभंगा एक वज्रवाहन एवं आश्रुगैस दस्ता को तैयारी हालात में पैनी नजर रखेंगे। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के साथ पुलिस उपाधीक्षक,मुख्यालय, दरभंगा को प्रतिनियुक्त की गई है। सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। सामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी होगी।
• सभी अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र के विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा भ्रमणशील रहकर अपने दिशा निर्देशन में शब ए बारात पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराएंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal