मराठी निवासी आदित्य कुमार सिंह ने जेईई मेंस में 92% लाकर किया है क्षेत्र का नाम रौशन
सिंहवारा, दरभंगा

प्रखंड क्षेत्र के मराठी गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह व नीलू देवी के पुत्र आदित्य कुमार सिंह ने जेईई मेंस में 92 प्रसेन्टाइल्स नंबर लाकर क्षेत्र व जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने कठिन मेहनत से प्रथम प्रयास में ही या स्कोर प्राप्त किया है। निम्न मध्यम परिवार के होने के बावजूद भी अपने कठिन लगन और मेहनत से उन्होंने देश स्तर के परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसको लेकर क्षेत्र में लोग काफी प्रश्ननचित हैं। वही मुखिया महासंघ के संरक्षक अहमद अली तमन्ने, कटका मुखिया कुमार किसलय सिंह, मधुलय कुमार, दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, एआईएफएफ के राज्य सह सचिव शरद कुमार सिंह, जिला सचिव शशि रंजन, जिला अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी आदि ने बच्चों को शुभकामना दिया व उज्जवल भविष्य की कामना की।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal