पीजेसीए नई दिल्ली के आहवान पर लम्बे समय से लम्बित न्यायोचित मांगों को लेकर दिनांक 18.02.2025 से 20.02.2025 तक अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी के नेतृत्व मे अपने अपने शाखा डाकघर एवं उपडाकघर के कार्य स्थल पर कालीपट्टी लगाकर कार्य किया गया। श्री सहनी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जंतर मंतर पर दिनांक 03.03.2025 को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य मांग 01 डाक विभाग एक्ट 2023 वापस लिया जाए। 02 निजीकरण पर रोक लगाया जाय। 03 आठवें वेतन आयोग के परिधि ग्रामीण डाक सेवक को शामिल किया जाए।04 पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। 05 सभी रिक्त पदों को भरा जाए। कोषाध्यक्ष राज नारायण प्रसाद चौरसिया,कटकी बाजार के शाखा डाकपाल अर्जुन कुमार सहायक शाखा डाकपाल मो0 फिरदौस शमसी उपाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा दरभंगा डाक प्रमंडल के अन्य कर्मियों ने भी कालीपट्टी लगाकर कार्य किया।

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal