पीजेसीए नई दिल्ली के आह्वान पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी दिनांक 18.02.2025 से 20.02.2025 तक अपने अपने शाखा डाकघर एवं उपडाकघर और दरभंगा/ लहेरियासराय प्रधान डाकघर के कार्य स्थल पर कालीपट्टी बांधकर डाक कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में कार्य किया ।

प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जंतर मंतर नई दिल्ली पर दिनांक 03.03.2025 को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही साथ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मार्च में अनिश्चिकाली हड़ताल पर भी जा सकते हैं। उनकी मुख्य मांगें हैं:
– *डाकघर अधिनियम 2023 वापस लेना*
– *आठवें वेतन आयोग के परिधि में ग्रामीण डाक सेवक को शामिल करना*
– *पुरानी पेंशन बहाल करना
– *सभी रिक्त पदों को भरना
– *निजीकरण पर रोक लगाना डाक खातों को विकेन्द्रीयकरण बन्द किया जाए। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के प्रमंडलीय मंत्री जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, डाकिया एवं एसटीएस के प्रमंडलीय मंत्री मिथिलेश यादव,अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय मंत्री संजीव कुमार मिश्रा,अध्यक्ष मनोज कुमार, सुभाष राम,पवन कुमार,नागेश्वर महतो, मृगेश लाल,विजय कुमार मंडल,राकेश कुमार चौधरी,डाकिया वीरेंद्र कुमार,राकेश कुमार,हेमंत कुमार यादव,राहुल कुमार,के अलावा दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के अन्य कर्मियों ने भी कालीपट्टी बांधकर कार्य किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal