Breaking News

डाक कर्मियों ने अपने शाखा व उप डाकघर में तीसरे दीन भी काला पट्टी बांधकार कार्य किया।

पीजेसीए नई दिल्ली के आह्वान पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी के नेतृत्व में आज तीसरे दिन भी दिनांक 18.02.2025 से 20.02.2025 तक अपने अपने शाखा डाकघर एवं उपडाकघर और दरभंगा/ लहेरियासराय प्रधान डाकघर के कार्य स्थल पर कालीपट्टी बांधकर डाक कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में कार्य किया ।

प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जंतर मंतर नई दिल्ली पर दिनांक 03.03.2025 को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही साथ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मार्च में अनिश्चिकाली हड़ताल पर भी जा सकते हैं। उनकी मुख्य मांगें हैं:

 

– डाकघर अधिनियम 2023 वापस लेना

– आठवें वेतन आयोग के परिधि में ग्रामीण डाक सेवक को शामिल करना

– पुरानी पेंशन बहाल करना

– सभी रिक्त पदों को भरना

– निजीकरण पर रोक लगाना डाक खातों को विकेन्द्रीयकरण बन्द किया जाए। भवदीय राज किशोर सहनी

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …