Breaking News

• स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। • जीविका दरभंगा की जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) डॉ. ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में जिले में उत्कृष्ट वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, दरभंगा में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जीविका दरभंगा की जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) डॉ. ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में जिले में उत्कृष्ट वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसबीआई ने 13 प्रखंडों के ब्लॉक परियोजना प्रबंधकों (BPM) को भी पुरस्कृत किया, जिन्होंने बैंक शाखाओं के साथ मिलकर जीविका समूहों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. ऋचा गार्गी ने इस सम्मान को जीविका दरभंगा की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने SBI को जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि जीविका का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, और बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से यह काम और बेहतर तरीके से हो रहा है।

सूक्ष्म वित्त प्रबंधक सुबीर झा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जनवरी से 31 जनवरी के बीच दरभंगा जिले में समुदाय के लिए कुल ₹24.30 करोड़ की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई थी, जिसमें से अब तक ₹14.70 करोड़ की निकासी पूरी हो चुकी है। शेष राशि की निकासी अगले दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी। इस अवधि में जाले प्रखंड में ₹2.17 करोड़, सिंहवाड़ा प्रखंड में ₹1.75 करोड़ और केओटी प्रखंड में ₹1.28 करोड़ की निकासी की गई, जो वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली बैंक मित्रा पूनम देवी और आरती को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इनके प्रयासों से जीविका दीदियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिल पा रहा है, जिससे जीविका दीदियों के व्यवसाय और रोज़गार में उन्नति हो रही है।

एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने जीविका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीविका महिलाओं के जीवन में आर्थिक और सामाजिक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि जीविका सिर्फ वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।

इस कार्यक्रम में एसबीआई के वरीय प्रबंधक रितेश कुमार, जीविका के संचार प्रबंधक राजा सागर, एफ०आई० नोडल नीरज कुमार, ब्रजकिशोर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जीविका और SBI के बीच बेहतर तालमेल को लेकर चर्चा हुई और भविष्य में महिलाओं को और अधिक आर्थिक सहयोग देने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …