श्रम अधीक्षक, दरभंगा किशोर कुमार झा के निदेश पर जाले प्रखंड मे श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु गहन छापेमारी की गई।

इस क्रम मे नीरज लेथ मशीन वर्क शॉप, जाले दरभंगा से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया है।
श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 मे श्रम विभाग द्वारा जिले मे विभिन्न नियोजनो मे कार्यरत 34 बाल श्रमिको को अबतक विमुक्त कराया जा चुका है।
श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने बताया कि एक ओर जहॉ नियोजको के विरूद्ध कठोर कार्रवाई जारी है, वही दूसरी ओर बाल श्रम के विरूद्ध सामाजिक जागृति पैदा करने के उद्देश्य से कार्यशाला सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर, बैनर एवं फ्लैक्स लगाए गये है।
उन्होंने बाल श्रम जैसी कुप्रथा को प्रशासनिक दवाब के साथ सामाजिक जागरूकता पैदा करके ही समाप्त किया जा सकता है। आज के धावा-दल मे प्रेम कुमार साह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जाले, बमबम कुमार श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी घनश्यामपुर, शुभम, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान, लक्ष्मण कुमार झा श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी सिंहवाड़ा, अजय कुमार कार्डस् संस्था के प्रतिनिधि और संदीप कुमार झा एवं नारद मंडल सामाजिक कार्यकर्ता प्रयास के प्रतिनिधि एवं पुलिस कर्मी शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal