महाशिवरात्रि पर्व 2025 को शांतिपूर्ण और भाईचारे की वातावरण मनाने और विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी दरभंगा और वरीय अधीक्षक दरभंगा के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के करीब 350 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिले के सभी स्थलों पर 24 घंटे निगरानी करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 26 और 27 फरवरी तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा ।इसके लिए तीन शिफ्ट में दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावे सुरक्षित दंडाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष् संख्या 06272-240600 है।
सभी प्रखंड विकास अधिकारी, थाना अध्यक्ष ,पुलिस निरीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी को शांति समिति की बैठक करने का निर्देश पूर्व में ही दिया गया है। आसूचना संकलन करने के लिए सभी प्रखंड विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थापित अधिकारी /कर्मचारी/ ग्राम सेवक /पंचायत के मुखिया सरपंच अन्य लोगों का सहयोग लेना सुनिश्चित करेंगे।
*सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष से समन्वय कर महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना सुनिश्चित करेंगे*।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला में विधि व्यवस्था संधारण के लिए श्री नीरज कुमार अपर समाहर्ता ,श्री अनिल कुमार अपर समाहर्ता एवं श्री कुमार प्रशांत अपर समाहर्ता को अपने अपने प्रतिनियुक्ति क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।
संयुक्त आदेश में बताया गया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी दंडाधिकारी का अवकाश अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। महाशिवरात्रि पर्व में सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ससमय उपस्थित होकर विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। जिले में असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, अफवाह फैलाने वालों को वक्शे नहीं जाएंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal