बाल श्रमिक विमुक्त
दरभंगा श्रम अधीक्षक, किशोर कुमार झा के निदेश के आलोक में बहादुरपुर प्रखंड में श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के अंतर्गत बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु गहन छापेमारी की गई।
इस क्रम में अपना भोजनालय,सैदनगर लहेरियासराय दरभंगा से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया है।

श्रम अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में श्रम विभाग द्वारा जिले में विभिन्न नियोजनों मे कार्यरत 35 से अधिक बाल श्रमिकों को अब तक विमुक्त कराया जा चुका है।
श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा ने बताया कि एक ओर जहॉ नियोजकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई जारी है।
वही दूसरी ओर बाल श्रम के विरूद्ध सामाजिक जागृति पैदा करने के उद्देश्य से कार्यशाला सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर, बैनर एवं फ्लैक्स लगाए गये है।
आज के धावा-दल मे दिलीप कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी केवटी प्रभारी बहादुरपुर,मोहन कुमार श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी दरभंगा सदर,रजत राउत श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी,तारडीह मधुलता देवी कार्डस् संस्था के प्रतिनिधि एवं पुलिस कर्मी शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal