Breaking News

डीएम के जनता दरबार में 45 से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन। 

 

डीएम के जनता दरबार में 45 से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन।

दरभंगा   जिलाधिकारी दरभंगा के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

जिलाधिकारी  राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 45 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों का निष्पादन करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं।

आज के जनता दरबार में राजस्व विभाग,भूमि विवाद, अतिक्रमण आदि के मामलों का निष्पादन किया गया तथा मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला कल्याण अधिकारी आलोक कुमार,डीसीएलआर सदर संजीत कुमार,पूजा कुमारी आईटी सहायक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …