Breaking News

भारत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान – माले अमेरिका के सामने मोदी सरकार का आत्मसमर्पण के खिलाफ विधायक हथकड़ी लगाकर पहुंचे विधानसभा — माले

 

भारत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान – माले

 

अमेरिका के सामने मोदी सरकार का आत्मसमर्पण के खिलाफ विधायक हथकड़ी लगाकर पहुंचे विधानसभा — माले

 

बदलो बिहार महा जुटान पटना 2 मार्च को गांधी मैदान से गूंजेगी आवाज — बैद्यनाथ

 

दरभंगा

भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि 2 मार्च को पटना में बदलो बिहार महा जुटान में जिले से कल 1 मार्च से दरभंगा लहेरियासराय स्टेशन से खुलने वाले ट्रेन से जनता रवाना होगी जो 2मार्च के सुबह बड़ी बस और छोटी गाड़ी से हजारों लोग शामिल होंगे । जन मुद्दों पर चल रहे संघर्ष में शामिल लोग भी अपना मांग पत्र

सौंपेंगे। अशोक पेपर मिल, दैनिक वेतन भोगी मज़दूरों, सफाई मजदूर , तालाब बचाओ आंदोलन, स्कीम वर्कर फेडरेशन,वासभूमि संघर्ष मोर्चा,चास वास बचाओ अभियान समिति,जल जमाव निदान संघर्ष मोर्चा, सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा से जुड़े हुए प्रतिनिधि मांग पत्र सौंपा जाएगा और बड़ी जनभागीदारी से निर्णायक लड़ाई लड़नें का संकल्प लिया जाएगा। गांव टोला मुहल्ले में प्रभात फेरी मशाल जुलूस निकाला गया है। भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि विधानसभा में अमेरिकी अपमान के खिलाफ हथकड़ी पहने हुए भाकपा माले विधायक,विधान परिषद सदस्य पहुंचे और सरकार से मोदी सरकार के आत्मसमर्पण पर चुप्पी तोड़ने की मांग की है। भारत के स्वाभिमान को लेकर हम सदन से गांव तक आवाज बुलंद करेंगे। रैली तैयारी में पार्टी प्रखंड सचिव / प्रभारी सहित दर्जनों नेताओं ने दिन रात लगे हुए है।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …