Breaking News

मारवाड़ी महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य पारदर्शिता के साथ प्रारंभ

 

मारवाड़ी महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य पारदर्शिता के साथ प्रारंभ

 

मारवाड़ी महाविद्यालय में बोर्ड द्वारा निर्देशित उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। मूल्यांकन कार्य की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। महाविद्यालय द्वारा बोर्ड के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों के खातों का सत्यापन करवाने के पश्चात उनकी ज्वाइनिंग करवाई गई। इसके बाद, प्रधान परीक्षक और सह परीक्षकों की नियुक्ति भी नियमानुसार पूरी की गई।

 

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद बैठा ने जानकारी दी कि मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण वातावरण में और निष्पक्ष रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिका जांच प्रक्रिया में उच्चतम मानकों का पालन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हो सके।

 

बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, सभी परीक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से कर रहे हैं। मूल्यांकन केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे कार्य कुशलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …