दरभंगा मुजफ्फरपुर उच्च पथ पर 2 मार्च 2025 को शोभन पुल के पास हुए सड़क हादसे को लेकर कुछ अखबारों में जिला परिवहन पदाधिकारी डीटीओ दरभंगा के वहां की संलिप्तता को लेकर खबर छपी थी।

वही डीटीओ कार्यालय ने किया खंडन इस संबंध में जिला परिवहन कार्यालय दरभंगा ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि यह दुर्घटना जिला परिवहन पदाधिकारी के वाहन से नहीं हुई है डीटीओ मुख्यालय में नहीं थे। मौजूद दरभंगा न्यूज़ 24 लाइव को मिली जानकारी के अनुसार जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा 1 मार्च 2025 की संध्या में ही अपनी सासू मां के श्राद्ध क्रम में भाग लेने के लिए मुख्यालय छोड़ चुके थे। ऐसे में उनके वाहन के इस दुर्घटना में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं उठाता दुर्घटना की सच्चाई की होगी जांच अपर जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा ने कहा है कि इस मामले की वास्तविकता जांच की जा रही है और दुर्घटना में शामिल वास्तविकता वाहन की पहचान के लिए कार्रवाई की जाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal