Breaking News

चर्चित चिकित्सक सह मेडिकाना अस्पताल के स्थापक डॉ.राजीव मिश्रा का पार्थिव शरीर लाया गया समस्तीपुर, चिकित्सा जगत में शोक की लहर • निरंजन जायसवाल की रिपोर्ट

*चर्चित चिकित्सक सह मेडिकाना अस्पताल के स्थापक डॉ.राजीव मिश्रा का पार्थिव शरीर लाया गया समस्तीपुर, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

 

 

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के चर्चित चिकित्सक डॉ. राजीव मिश्रा की सोमवार देर शाम पटना के एक अस्पताल में असामयिक निधन हो गया, डॉ. मिश्रा किडनी रोग से ग्रसित थे। डॉ. राजीव मिश्रा की मौत की सूचना मिलते ही समस्तीपुर जिला भर के स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मौत की पुष्टि चिकित्सक के ही चचेरे भाई अमरेश मिश्रा ने की है। उन्होंने बताया कि डॉ. राजीव मिश्रा लम्बे समय से किडनी रोग से ग्रसित थे। बताया गया है कि सोमवार की दोपहर उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें पटना ले जाया गया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने देर शाम अंतिम सांस लिए। वे अपने पीछे पत्नी डॉ. कनुप्रिया मिश्रा व दो पुत्र को छोड़ गए हैं। डॉक्टर मिश्रा के पिता डॉक्टर आरपी मिश्रा समस्तीपुर शहर के जाने-माने चिकित्सक थे। राजीव मिश्रा व उनकी पत्नी डॉक्टर कनुप्रिया दोनों पति पत्नी ने मिलकर मोहनपुर रोड में मेडिकाना नामक एक बड़े अस्पताल की स्थापना की थी। 22 फरवरी को ही मेडिकाना हॉस्पिटल का स्थापना दिवस मनाया गया था। बताते चलें कि डॉक्टर मिश्रा की पार्थिव शरीर देर रात समस्तीपुर लाया गया है। परिजनों ने बताया है कि मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट पर दोपहर बाद किया जाएगा। डॉक्टर राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी कनुप्रिया सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रही हैं। वह रोटरी क्लब से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे थे। राजीव मिश्रा एक योग्य सर्जन थे, वहीं उनकी पत्नी कनुप्रिया गाइनेकोलॉजिस्ट विभाग में दक्ष चिकित्सक हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …