बिहार दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे- डी एम
विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया जाएगा

जिलाधिकारी, राजीव रौशन की अध्यक्षता में बिहार दिवस 2025 के आयोजन हेतु हुई आवश्यक बैठक।
उन्होंने विविध माध्यमों के द्वारा बिहार दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेवारी जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी को दिया ।
बैठक में बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में 22 मार्च को पूर्वाह्न 8:00 बजे से पूर्वाह्न 10:00 बजे तक कबड्डी एवं साइकिल रैली का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया।
शिक्षा विभाग को जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल ड्रेस में प्रभात फेरी निकलवाने की जिम्मेवारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई।
बैठक में कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में साफ-सफाई पेंटिंग प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बिहार दिवस के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के सड़क/गली एवं शहर के चौक चौराहों पर अवस्थित गणमान्य व्यक्तियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई नगर निगम दरभंगा द्वारा कराए जाने का निर्णय लिया गया।
बिहार दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह दरभंगा में रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संध्या 06:00 से अपराह्न 08:00 बजे तक किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण की दृष्टिकोण से ग्रीन दरभंगा क्लीन दरभंगा की अनुभूति हेतु पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यालय प्रधान को अपने अपने कार्यालय में ब्लू रोशनी से रौशन करने का निर्देश दिया गया। करवाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में बताया गया की 23 मार्च 2025 को मिथिला महोत्सव का भव्य एवं शानदार आयोजन किया जायेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर,उप निदेशक,जन-सम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रकाश,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार , आमंत्रित सम्मानित नागरिक आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal