Breaking News

दरभंगा,   डॉ.स्मृति स्पर्श (फर्टिलिटी एक्सपर्ट) नोवा आई वी एफ फर्टिलिटी एक्सपर्ट एवं जिलाधिकारी  राजीव रौशन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।     

 

• निःसंतान दंपति के लिए सुनहरा अवसर

 

• नि:संतानो की हुई काउंसिलिंग

 

• डॉ.स्मृति स्पर्श ने दी महत्वपूर्ण सलाह

 

दरभंगा,   डॉ.स्मृति स्पर्श (फर्टिलिटी एक्सपर्ट) नोवा आई वी एफ फर्टिलिटी एक्सपर्ट एवं जिलाधिकारी  राजीव रौशन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

• डॉ.स्मृति स्पर्श (फर्टिलिटी एक्सपर्ट) नोवा आई वी एफ फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने आज दरभंगा जिले के एमएम इमरजेंसी हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर डीएमसीएच आउट डोर के पास मस्जिद के पीछे रामगंज लहेरियासराय दरभंगा में नि:संतान माता-पिता की काउंसलिंग की।

परामर्श ले वरिष्ठ नि:संतान विशेषज्ञ से,डॉ.स्मृति स्पर्श (फर्टिलिटी एक्सपर्ट) नोवा आई वी एफ फर्टिलिटी से।

उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या है तो शिविर में आए जिनमें शामिल, एक साल से अधिक समय से गर्भधारण करने की कोशिश कर रहे हैं,एक से अधिक बार गर्भपात,एक से अधिक बार आईयूआई या आईभीएफ विफलताएं,PCOS की समस्याएं इंडोमेट्रिओसिस या गर्भाशय में फाइब्रॉएड है, गर्भ धारण करने में असमर्थता,कम या शून्य शुक्राणु संख्या, फैलोपियन ट्यूब की समस्याएं,उचित परामर्श व मार्गदर्शन है।

*उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए 6200435394, 7294056411 पर संपर्क करें।*

वरिष्ठ नि:संतान विशेषज्ञ डॉ.स्मृति स्पर्श ने कहा कि अब इसका है आसान ईलाज, जरूरत है महिलाओं को पहल करने की, हमारा मकसद है कि महिलाओं को सशक्त बने ताकि वे निर्णय लें सके।

उन्होंने कहा कि हजारों लोगों ने इस संस्था के कार्य की प्रशंसा की है, इस संस्था में फर्टिलिटी के क्षेत्र में लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निःसंतान दंपतियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ।

उन्होंने कहा कि वास्तव में जो निःसंतान दंपति है और जो विशेष कर महिलाएं, निःसंतान रहने की स्थिति में समाज में कुंठा की स्थिति से गुजरती है,कई बार उन्हें विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि विज्ञान जिस प्रकार से तरक्की कर रहा है, जो तकनीक है, उसका लाभ उठाते हुए लोगों में नि:संतानता के समाधान हेतु जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कई बार लोग ओझा, तांत्रिक कई सारी भ्रांतियों में पड़कर बच्चों की ख्वाहिश में अपराध तक कर बैठते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने का काम होना चाहिए, जिससे कि इस समस्या से लोगों को निजात मिल सके और हर किसी के घर में खुशियों की किलकारी गूंज सके।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई देते हुवे उन्होंने कहा कि समाज में जितनी भूमिका पुरुषों की है, उससे ज्यादा महिलाओं की है और खासतौर से महिलाएं शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।

उन्होंने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा है और देश का यह संकल्प भी है। अगर हम बेटियों को बचाएंगे और उन्हें पढ़ाएंगे और उन्हें कामयाब बनाएंगे तो हमारा देश तरक्की के मार्ग पर काफी तेजी से आगे बढ़ेगा।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …