पंचतत्व में विलिन हो गए भरत सहनी

भाजपा के मजबूत स्तंभ जनप्रिय समाजसेवी एवं पूर्व उप महापौर भरत सहनी पंचतत्व में विलीन हो गए। आजमनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग मंत्री संजय सरावगी एवं कई भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मंत्री ने उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए एवं पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित कर भाजपा ध्वज समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनकी अंतिम यात्रा में सहभागी होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि यह पल अत्यंत कष्ट दायक और हृदय विदारक है। भरत सहनी का असामयीक निधन समाज के लिए अपूरणीय छती है। उन्होंने अपने जीवन काल में जन सेवा को सर्वोपरि रखा और समाज हित के कार्यों में सदैव सक्रिय रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal