24 एवं 25 मार्च को जॉब कैम्प
नियोजन पदाधिकारी श्रम संसाधन विभाग,बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र,दरभंगा के माध्यम से 24 मार्च 2025 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई० के निकट) लहेरियासराय,दरभंगा के कार्यालय परिसर में SVATANTRA MICRO FINANCE द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इसमें कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया होगा,जिसमें 10 वीं उपर कक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यार्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यार्थी को 11,080 रूपये सहित अन्य भत्ते प्रतिमाह दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को संपूर्ण बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।
जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यार्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यार्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
दूसरा नियोजन मेला
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र,दरभंगा के माध्यम से 25 मार्च 2025 (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई के निकट) लहेरियासराय,दरभंगा के कार्यालय परिसर में *SAITN CREDITCARE NETWORK LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।* जिसमें 10th Pass and above उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 21 से 33 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 17,000 से 25,000 रूपये सहित अन्य भत्ते प्रतिमाह दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को संपूर्ण बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे।
जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यार्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यार्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा,सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र,रंगीन फोटो,आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
• जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal