Breaking News

बिहार केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच झड़प फायरिंग में एक की मौत 

बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच झड़प फायरिंग में एक की मौत

बिहार के नवगछिया में दो गुटों में हुई झड़प में एक शख्स की मौत हो गई जानकारी के अनुसार दो सगे भाई के बीच मामूली विवाद में फायरिंग की घटना हो गई दोनों ही केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे हैं। वही एक की मौत हो गई है और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विकल यादव मे मामूली विवाद चल रहा था इसी दौरान एक भाई ने दूसरे भाई पर फायरिंग कर दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है की गोली लगने के बाद घायल भाई ने हथियार छीन कर हमलावर भाई को भी गोली मार दी दोनों घायल भाइयों को तत्काल भागलपुर लाया गया। वहां डॉक्टर एनके यादव के नर्सिंग होम पर जहां डॉक्टरों ने विकल यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयजीत की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है जिससे इस घटना का सही कारण पता लगाया जा सके।

 

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि

 

( पानी को लेकर हुआ था विवाद )

 

 

परवता थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था इस दौरान एक दूसरे पर दोनों भाइयों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे भाई का इलाज चल रहा है दोनों भाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में बच बचवा करने बचाने आई मां के हाथ में भी गोली लगी है। फिलहाल मां का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …