बाणेश्वरी भगवती स्थान में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के आदित्य मंडल और रमेश बाबा का अनशन प्रारंभ, प्रशासन पर बढ़ा दबाव

बाणेश्वरी भगवती स्थान, मनीगाछी – माँ बाणेश्वरी भगवती स्थान में हुई चोरी के विरोध में न्याय की मांग को लेकर आदित्य मंडल और रमेश बाबा ने आज से अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ कर दिया है। प्रशासन की उदासीनता और अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी न होने के कारण यह कठोर निर्णय लिया गया है।
आदित्य मंडल का बयान:
“हमने प्रशासन को पर्याप्त समय दिया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह केवल मंदिर की चोरी नहीं, बल्कि हमारी आस्था पर हमला है। जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, हमारा अनशन जारी रहेगा।”
रमेश बाबा का बयान:
“सनातन धर्म के मंदिरों को लूटकर हमारी आस्था को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। लेकिन हम सनातनी पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम माँ भगवती के चरणों में बैठे रहेंगे।”
विदित हो कि विगत दिनों मंदिर में हुई चोरी ने संपूर्ण सनातन समाज की भावनाओं को आहत किया है। इस मामले में प्रशासन को पहले ही उचित कार्रवाई के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे भक्तों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
अनशनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक यह अनशन जारी रहेगा। मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होकर इस संघर्ष का समर्थन कर रहे हैं। यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो आगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
अनशन स्थल पर, अजय कुमार साहू, बाबा msu , राकेश मिश्रा, परमानंद यादव, संजीव झा, निखिलेश झा, मुकेश यादव, प्रकाश राय, बैजू माली, प्रवीण पाठक, मुकेश पाठक, देवचंद्र झा, गिरधारी झा, कपिलेश मुखिया, दशरथ मुखिया, महेंद्र मंडल, उदयकांत मिश्र, मोहन, विनय, सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal